नूरपुर विकास खंड के तहत पंचायत चुनाव के पहले चरण मे विजेताओं ने मंत्री राकेश पठानिया से लिया  आशीर्वाद

--Advertisement--

Image

नूरपूर,देवांश राजपूत:-
नूरपुर विकास खंड के तहत पंचायत चुनाव के पहले चरण मे विजेता रहे कोपड़ा,  गहीं लगोड, भलेटा, सुखार, वरूही, भड़वार व बदूही पंचायतों के  नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों ने मंगलवार को  वन,  युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया से उनके जाच्छ स्थित आवास पर जाकर उनका  आशीर्वाद लिया। इस मौके पर विभिन्न पंचायतों के नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधि ढ़ोल – नगाड़ों व बैंड बाजों के साथ राकेश पठानिया के आवास पर पहुंचे । इस दौरान  वन मंत्री राकेश पठानिया ने सभी नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों का मुंह मीठा करवाया और जीत की बधाई दी। उन्होंने नूरपुर क्षेत्र की सभी पंचायतों के चहुंमुखी विकास के लिए हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिया। राकेश पठानिया ने कहा कि नगर निकाय चुनावों के बाद पंचायती राज संस्थाओं के प्रथम चरण के चुनाव नतीजे जयराम सरकार के तीन वर्ष के कार्यकाल में हुए अभूतपूर्व विकास कार्यों पर जनता के विश्वास की मोहर साबित हुए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...