हरसर ग्राम पंचायत में अवैध शराब की बिक्री पर लगाई जायेगी रोक: प्रधान ममता चौधरी.

--Advertisement--

Image

ज्वाली,माधवी पण्डित

पंचायती राज चुनाव में पहले चरण के मतदान हो चुके हैं जिसमें कि हरसर पंचायत के प्रधान पद की उम्मीदवार ममता चौधरी ने भारी मतों से जीत दर्ज कर ली है प्रधान पद के लिए 3 प्रत्याशी खड़े थे अनिता कुमारी ममता चौधरी और मुकेश रानी इनमें से अनिता कुमारी को 450 वोट मुकेश रानी को 142 वोट और ममता चौधरी को सबसे ज्यादा 773 वोट प्राप्त हुए जिसमें की ममता चौधरी को विजयी घोषित किया गया.

जीत दर्ज करने के बाद ममता चौधरी ने कहा कि वह हरसर के हर क्षेत्र में अपनी सेवाएं देने के लिए तत्पर है और हर व्यक्ति की मुश्किलों को हल करना चाहेंगी उन्होंने कहा कि प्रचार करते समय उन्हें कुछ लोगों ने कहा कि यहां पर हरसर ग्राम पंचायत के कुछ क्षेत्रों अवैध शराब की बिक्री होती है जिससे कि छोटी छोटी उम्र के बच्चे भी नशे का शिकार हो रहे हैं इसीलिए सबसे पहले अवैध शराब की  बिक्री पर रोक लगाई जायेगी उसके खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाए जाएंगे अगर फिर भी अवैध शराब की बिक्री करने वाले नहीं सुधरे तो पंचायत की तरफ से ठोस कदम उठाया जाएगा|

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नौकरी का बड़ा मौका! 13 अगस्त को 500 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू, किचन हेल्पर और स्टीवर्ड की होगी भर्ती

हिमखबर डेस्क जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में आगामी 13 अगस्त...

हिमाचल की बेटियों का जलवा! अर्चिता और श्रेया ने नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

हिमखबर डेस्क कोलकाता में आयोजित 27वीं सब जूनियर नेशनल रोइंग...

सड़क धंसते ही मकान की छत पर जा गिरा सीमेंट से भरा ट्रक, बाल-बाल बचे लोग; चालक घायल

हिमखबर डेस्क मंडी जिले के सुंदरनगर-करसोग मार्ग पर सोमवार सुबह...

नशे से दूर रहें युवा, सकारात्मक दिशा में लगाएं ऊर्जा; माय भारत प्रशिक्षण शुरू

माय भारत के छह दिवसीय युवा स्वयंसेवक प्रशिक्षण का...