जेबीटी भर्ती की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया स्थगित, अभ्यर्थियों को झटका, नई तारीख का इंतजार

--Advertisement--

हिमाचल में जेबीटी भर्ती की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया स्थगित कर दी गई है। अभ्यर्थियों को अब नई तारीख और आगामी निर्देशों का इंतजार है।

हमीरपुर 08 सितंबर – हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) द्वारा पोस्ट कोड-26015 के तहत आयोजित जेबीटी भर्ती की कंप्यूटर बेस्ड स्क्रीनिंग टेस्ट (सीबीटी) पास करने वाले अभ्यर्थियों की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया अपरिहार्य प्रशासनिक कारणों से स्थगित कर दी गई है।

आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इन अभ्यर्थियों की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 14 सितंबर से आरंभ होने थी, लेकिन अपरिहार्य प्रशासनिक कारणों से इसे स्थगित करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का नया शेडयूल शीघ्र ही जारी कर दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नदी में गिरी पिकअप, चालक की मौके पर मौत; 3 मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

हिमाचल में एक दर्दनाक हादसे में पिकअप वाहन नदी...