महिला का नहाते हुए वीडियो बना रहा था पड़ोसी, खिड़की में मोबाइल दिखा तो खुली पोल

--Advertisement--

महिला के नहाते समय पड़ोसी युवक खिड़की से मोबाइल के जरिए वीडियो बना रहा था। मोबाइल नजर आने पर महिला को शक हुआ और आरोपी की करतूत सामने आ गई।

धर्मपुर – हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के मंडी के उपमंडल धर्मपुर से एक घिनौनी करतूत सामने आई है। पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने अपने घर के बाथरूम में नहा रही महिला का 7 मिनट का वीडियो मोबाइल से बना लिया।

महिला नहाकर कपड़े पहनने लगी तो खिड़की पर रखे मोबाइल पर उसकी नजर पड़ी। वह तुरंत वहां से पीछे हट गई और कपड़े पहनकर जब बाहर आई तो पड़ोस का ही युवक उस मोबाइल को लेकर जा रहा था।

महिला का आरोप था कि उक्त मोबाइल में युवक ने महिला का वीडियो बनाया है। उसने इसकी सूचना पूर्व प्रधान को दी। मौके पर पहुंची पूर्व प्रधान और अन्य महिलाओं ने जब युवक का मोबाइल जांचा तो उसमें से सात मिनट के करीब का वीडियो था।

इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। वहीं पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपित युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related