प्राकृतिक खेती से मक्की उगाई, 40 रुपये प्रति किलो बेचकर की खूब कमाई

--Advertisement--

जिला हमीरपुर के 57 किसानों ने बेची 48 किवंटल से अधिक मक्की

हिमखबर डेस्क

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने तथा इसके माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने के प्रदेश सरकार के प्रयास काफी अच्छे परिणाम सामने ला रहे हैं। जिला हमीरपुर में भी बड़ी संख्या में किसान प्राकृतिक खेती को अपना रहे हैं।

प्राकृतिक खेती से उगाई गई मक्की की खरीद के लिए कृषि विभाग की आतमा परियोजना के माध्यम से नादौन और पक्का भरो में खोले गए खरीद केंद्रों में जिला के 57 किसानों से कुल 48 क्विंटल मक्की खरीदी गई है। इसकी खरीद प्रदेश सरकार द्वारा घोषित विशेष समर्थन मूल्य 40 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से की गई है।

आतमा परियोजना हमीरपुर के परियोजना निदेशक डॉ. नितिन शर्मा ने बताया कि प्राकृतिक खेती से उगाई गई मक्की की खरीद के लिए जिला में दो क्रय केंद्र बनाए गए थे। उन्होंने बताया कि नागरिक आपूर्ति निगम कार्यालय नादौन में 7 किसानों से 7.82 क्विंटल मक्की खरीदी गई। जबकि, हमीरपुर के निकट पक्का भरो में स्थित निगम के गोदाम में जिला के पांच विकास खंडों के किसानों ने मक्की बेची।

विकास खंड हमीरपुर के 8 किसानों से 7.21 क्विंटल, सुजानपुर विकास खंड के 3 किसानों से 3 क्विंटल, बमसन विकास खंड के 20 किसानों से 7.88 क्विंटल, बिझड़ी विकास खंड के 7 किसानों से 7.99 क्विंटल और भोरंज विकास खंड के 13 किसानों से 14.64 क्विंटल मक्की खरीदी गई।

कुल मिलाकर जिला के 57 किसानों से 48.658 क्विंटल मक्की की खरीद हुई। परियोजना निदेशक ने बताया कि जिला हमीरपुर में प्राकृतिक खेती से उगाई गई मक्की की खरीद के लिए निर्धारित लक्ष्य को पूर्ण कर लिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...