न्यू बस स्टैंड नगरोटा बगवां से पुलिस स्टेशन नगरोटा बगवां तक नो पार्किंग जोन घोषित

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

जिला दण्डाधिकारी हेमराज बैरवा ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 (1988 अधिनियम संख्या 59) की धारा 115 के तहत शक्तियों का प्रयोग करते हुए, न्यू बस स्टैंड नगरोटा बगवां से गांधी ग्राउंड सब्जी मंडी होते हुए पुलिस स्टेशन नगरोटा बगवां तक सुबह 7ः00 बजे से रात 9ः00 बजे तक नो पार्किंग जोन घोषित किया है।

उन्होंने बताया कि न्यू बस स्टैंड नगरोटा बगवां से गांधी ग्राउंड होते हुए सब्जी मंडी होते हुए पुलिस स्टेशन नगरोटा बगवां तक सड़क के दोनों ओर दो पहियाए चार पहिया और अन्य वाहन खड़े रहते हैं।

जिसके कारण न्यू बस स्टैंड नगरोटा बगवां से गांधी ग्राउंडए सब्जी मंडी होते हुए पुलिस स्टेशन नगरोटा बगवां तक भीड़भाड के कारण यातायात में बाधा आती है।

उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों को असुविधा से बचाने और क्षेत्र में यातायात को सुचारू रखने के दृष्टिगत यह आदेश जारी किए गये हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...