‘एक करोड़ की अदायगी न होने पर ठेकेदार ने जड़ा रेस्ट हाउस पर ताला’, क्या है पूरी सच्चाई? विभाग ने स्पष्ट की स्थिति

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में करीब पौने चार करोड़ रुपये की लागत से बन रहे रेस्ट हाउस को लेकर विवाद हो गया है। बताया जा रहा है कि ठेकेदार ने एक करोड़ रुपये का भुगतान न होने के कारण भवन पर ताला जड़ दिया है। यह जानकारी इंटरनेट मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, लेकिन विभाग इसके विपरीत कह रहा है।

इस बीच विभाग ने असलियत सबके सामने रखी है। विभाग का कहना है कि सुंदरनगर के लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह का कार्य अंतिम चरण में है। ऐसे में ठेकेदार द्वारा विश्राम गृह को आधिकारिक रूप से विभाग को नहीं सौंपा गया है।

विभाग के अनुसार विश्राम गृह के रख रखाव का जिम्मा अभी तक ठेकेदार का ही है। इसमें रखा सामान और इसकी सुरक्षा भी ठेकेदार के ही सुपुर्द है। इसलिए सुरक्षा के लिहाज से ठेकेदार अपना ताला लगा सकता है।

ठेकेदार की राशि की अदायगी के लिए उच्च अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है। राशि का प्राविधान होने पर सारी कागजी कार्रवाई पूरी करने के उपरांत विश्राम गृह विभाग को मिलेगा। पूर्व भाजपा सरकार के समय विश्राम गृह का कार्य शुरू हुआ था। यह अपने आप में एक खूबसूरत विश्राम गृह है।

विश्राम गृह को 3.73 करोड़ की राशि से तैयार किया गया। जिसमें हर प्रकार की सुविधाओं का ध्यान रखा गया है। इसका 95 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। जबकि बाकी बचा पांच प्रतिशत कार्य अभी अंतिम चरण में है। जिसमें कमरों का फर्नीचर और अन्य सामान अभी रखा जाना शेष है।

रोशन ठाकुर, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, सुंदरनगर के बोल 

विश्राम गृह को अभी तक विभाग को सौंपा नहीं गया है। पांच प्रतिशत का बचा हुआ कार्य अंतिम चरण में है। सारी आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद यह विभाग को मिलेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...