ज्वाली में दो दिन में चेन स्नैचिंग की 3 घटनाएं, सतर्क लोगों ने पीछा कर दबोचे शातिर; वाहन व गहने कब्जे में लिए

--Advertisement--

ज्वाली में दो दिन में तीन चेन स्नैचिंग, ग्रामीणों ने स्नैचरों को पकड़ा, पुलिस ने गहने और बाइक जब्त की

ज्वाली – शिवू ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में अपराध बढ़ने लगा है। पुलिस जिला नूरपुर के तहत थाना ज्वाली क्षेत्र में दो दिन के भीतर चेन स्नैचरों ने तीन वारदातों को अंजाम देकर सनसनी फैला दी।

रविवार को ज्वाली में बाइक सवार महिला की कान की बाली छीनने के बाद सोमवार को भरमाड़ में महिला की गले की चैन और फिर थाना फतेहपुर के अंतर्गत बटाहड़ी में सड़क किनारे चल रही महिला की बालियां चुरा लीं। जैसे ही बटाहड़ी में हुई वारदात की खबर फैली, ग्रामीण सक्रिय हो गए और जगह-जगह नाकाबंदी कर दी।

ग्रामीणों ने दोनों चैन स्नेचरों को पौंग बांध के नजदीक दबोच लिया और उनकी जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना फतेहपुर से एएसआई इंद्र सिंह व कांस्टेबल मुनीष कुमार मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए आरोपितों से दो सोने की बालियां और एक सोने की चेन बरामद की गईं। दोनों आरोपितों की पहचान जोनी और गौरव निवासी तरनतारन (पंजाब) के रूप में हुई है। पुलिस ने उनकी बिना नंबर प्लेट की अपाचे मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया है।

एसपी नूरपुर अशोक रतन के बोल

एसपी नूरपुर अशोक रतन ने बताया कि दोनों आरोपितों ने रविवार को जवाली में महिला की कान की बाली छीनी थी, सोमवार को भरमाड़ में महिला की चेन और बटाहड़ी में कान की बाली छीनने की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बरामद गहने और मोटरसाइकिल भी कब्जे में ले ली गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नदी में गिरी पिकअप, चालक की मौके पर मौत; 3 मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

हिमाचल में एक दर्दनाक हादसे में पिकअप वाहन नदी...