शाहपुर: हरनेरा के भरियाल गांव में तेंदुए का आतंक, मवेशियों को बनाया शिकार

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

शाहपुर उपमंडल के तहत हरनेरा पंचायत के भरियाल गांव में इन दिनों भय और दहशत का माहौल है। घने जंगलों से सटे इस गांव में तेंदुए के हमले बढ़ते जा रहे हैं। कुछ हफ्तों में गांव में कई घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें 5 से अधिक पालतू कुत्ते और कई बकरियां, भेड़ें और यहां तक कि मवेशी भी तेंदुए के शिकार हो चुके हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि अब मामला सिर्फ पशुधन तक सीमित नहीं है। हमारे बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग रोज़ाना जंगल के रास्तों से गुजरते हैं। अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो किसी मानव पर हमला होना भी तय है। उन्होंने वन विभाग को एक लिखित निवेदन भेजा है।

जिसमें उन्होंने प्रशिक्षित वन्यजीव विशेषज्ञों की एक टीम को गांव भेजने और स्थिति का मूल्यांकन करने की मांग की गई है। उनका अनुरोध है कि बाघ को सुरक्षित रूप से पकड़कर किसी उपयुक्त और निर्जन जंगल में स्थानांतरित किया जाए।

शाहपुर वन बीट वन रक्षक नितिन के बोल

वहीं इस मामले को लेकर शाहपुर वन बीट के वन रक्षक नितिन ने बताया कि ग्रामीणों ने इसे लेकर विभाग को शिकायत दी है। अधिकारियों की तरफ से उक्त जंगल में जाल और पिंजरा लगाने के निर्देश दिए गए हैं। अब जंगल में पिंजरा लगाया जाएगा।

डीएफओ दिनेश शर्मा के बोल

उधर डीएफओ दिनेश शर्मा ने बताया कि ग्रामीणों ने इसको लेकर विभाग को शिकायत दी है। उक्त जंगल में जाल और पिंजरा लगाने के निर्देश दिए हैं। जिसको लेकर टीम भेज दी गई है जंगल में पिंजरा लगाया जाएगा, ताकि बाघ को पकड़कर रियायशी इलाके से दूर छोड़ा जा सके ।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...