आज शुरू होगा ऐतिहासिक बाबा क्यालू दंगल

--Advertisement--

नूरपुर – स्वर्ण राणा 

नूरपुर विधानसभा की पंचायत सुलयाली में आजादी से पहले से चले आ रहे ऐतिहासिक बाबा क्यालू दंगल का आयोजन रविवार को किया जाएगा। दंगल में विधायक रणवीर सिंह निक्का मुख्यातिथि रहेंगे।

गाथानुसार पुराने समय में इस गांव के बाजार में अक्सर आग लग जाया करती थी। गांववासियों ने बाबा सुख्खाली के आगे फरियाद मांगी कि अगर गांव में आग लगना बंद हो जाएगी तो हम बाबा क्यालू के नाम का छिंज मेला दंगल करवाएंगे। बाबा जी ने गांववासियों की फरियाद सुन ली और गांव वासियों ने बाबा क्यालू के नाम का दंगल छिंज मेला करवाना शुरू कर दिया।

दंगल कमेटी उप प्रधान कर्नल यशपाल सिंह पठानियां के बोल 

दंगल कमेटी के उप प्रधान कर्नल यशपाल सिंह पठानियां ने कहा कि सभी गांववासियों तथा इलाका वासियों से अपील है कि समय पर दंगल देखने पहुंचें और दंगल की शोभा बढ़ाएं। उन्होंने बताया कि दंगल में लोकल हिमाचली पहलवानों के साथ उत्तरी भारत के उच्च कोटि के पहलवान भाग लेंगे। मेले में बाहरी क्षेत्र से व्यापारी भी दुकानें लगाने पहुंचे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

NEET 2026: 15 मिनट एक्स्ट्रा टाइम, चार रफ वर्क पेज, NTA ने परीक्षार्थियों को दी बड़ी राहत

हिमखबर डेस्क राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश...

होम वर्क न करने पर अध्यापिका ने विद्यार्थी पीटे! वीडियो वायरल होने पर अभिभावकों में रोष

चम्बा - भूषण गुरुंग चम्बा जिले के जनजातीय क्षेत्र पांगी...

पैट्रोल पंप पर ₹5 हजार का तेल डलवाया…फिर बिना पैसे दिए भाग निकले कार सवार, पुलिस जांच में जुटी

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के घुमारवीं शहर में  एक पैट्रोल...