युवती को बहला-फुसलाकर भगाने का मामला, सोलन में युवती का नाम बदलकर फातिमा किया गया, परिवार ने पुलिस से गहन जांच की मांग की।
सोलन – रजनीश ठाकुर
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले मे एक युवती को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोप लगे हैं। 22 साल युवती की मां ने अब इस मामले में मीडिया के सामने जानकारी दी है। साथ ही पुलिस पर भी कार्रवाई ना करने के आरोप लगाए हैं। मुस्लिम युवक का दावा है कि वह अब युवती से शादी कर चुका है।
दरअसल, सोलन जिले में मां गीता देवी ने मीडिया से बातचीत की और सारी कहानी बताई। यूपी के रामपुर के मुस्लिम युवक अरमान पर के आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि युवक सोलन बाजार में नाई का काम करता था। महिला गीता ने बताया कि बेटी पूजा का नाम बदलकर फातिमा कर दिया है।
उर्दू में मैरिज सर्टिफिकेट बेटी का नाम फातिमा लिखा गया है। मां ने बताया कि एक सर्टिफिकेट लिखा गया है कि बेटी पहले क्रिस्चिश्न थी और अब वो मुस्लिम बन गई है। मां ने बताया कि बेटी पूजा को अरमान नामक युवक बहला-फुसलाकर ले गया और कथित तौर पर धर्म परिवर्तन कराया।
पुलिस को भी दी थी शिकायत
परिजनों के अनुसार, युवक ने पहले भी पूजा का पीछा किया था, जिसकी शिकायत पुलिस में दर्ज हुई थी। बाद में युवक ने संपर्क कर पूजा को उत्तर प्रदेश ले गया और अब शादी का दावा कर रहा है। परिवार ने छह महीने पहले पुलिस को शिकायत दी थी, लेकिन कार्रवाई न होने पर खुद तलाश शुरू की।
उन्हें पता चला कि पूजा का नाम बदलकर फातिमा कर दिया गया है और वह संपर्क में नहीं है। परिजनों का आरोप है कि पूजा को धोखे से ले जाया गया और उसका ब्रेनवाश करके धर्म परिवर्तन कराया गया। परिवार ने पुलिस से गहन जांच की मांग की है। बताया जा रहा है कि युवक यहां पर बार्बर का काम करता था।
पुलिस बेटी को वापस सोलन लेकर आई
मां ने बताया कि यूपी के रामपुर में वह और उनकी बेटी और पुलिस साथ गई थी। सोलन पुलिस जिस गाड़ी में हमारे साथ गई थी, उसकी पैमेंट भी हमने की है। परिजनों ने कहा कि फिजिकली और मैंटली बेटी की हालत खराब हो चुकी है। मां ने कहा कि 1 अप्रैल को बेटी और युवक पुलिस के पास थे और कुछ देर के लिए बात हुई। कुछ लोग बेटी के साथ यूपी से आए थे, वो लोग बेटी को इशारों में बता रहे थे कि क्या कहना है।
महिला ने कहा कि उनकी बेटी और युवक को गिरफ्तार किया जाए। युवक ने बताया कि वह अब हैदराबाद जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि एक साल पहले हमारी बेटी गायब हुई थी हालांकि, सोलन पुलिस की तरफ से अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

