लापरवाही! जब रावी नदी की तेज लहरों के बीच फंस गया युवक, फिर ऐसे बची जान

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

चम्बा जिले की ग्राम पंचायत कियाणी के पास मंगलवार सुबह एक युवक रावी नदी की तेज लहरों के बीच फंस गया। जानकारी के अनुसार युवक जब नदी में उतरा था तब जलस्तर कम था, लेकिन अचानक पानी बढ़ने से उसकी जान खतरे में पड़ गई। स्थानीय लोगों के चीखने-चिल्लाने के बीच युवक ने किसी तरह खुद को संभाला और नदी पार कर किनारे तक पहुंचने में कामयाब रहा।

PunjabKesari

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें युवक को नदी के तेज बहाव में संघर्ष करते हुए देखा जा सकता है। हालांकि इस घटना की सूचना न तो पुलिस को दी गई और न ही जिला प्रशासन को। युवक रावी के बीच में क्यों गया था, इस बारे भी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। एसपी चम्बा ने बताया कि रावी नदी में किसी युवक के फंसने की कोई जानकारी पुलिस को नहीं मिली है।

PunjabKesari

गौरतलब है कि प्रशासन ने पहले ही रावी नदी के किनारे चेतावनी बोर्ड लगाए हैं, जिनमें जलस्तर अचानक बढ़ने के खतरे से आगाह किया गया है। इसके बावजूद युवक ने लापरवाही बरतते हुए नदी में प्रवेश किया, जिससे उसकी जान पर बन आई। प्रशासन बार-बार लोगों से अपील कर रहा है कि बिना जानकारी और सुरक्षा उपायों के नदी में न उतरें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में अंडर-13 फुटबॉल ट्रायल 26-27 अप्रैल को, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों को मौका

शाहपुर - कोहली  हिमाचल प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में...

आईपीएल मैचों की सफल मेजबानी को लेकर उपायुक्त ने की तैयारियों की समीक्षा

हिमखबर डेस्क  धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में 11, 14 तथा 17...

गणित शिक्षकों की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने गणित...