हंस फाऊंडेशन द्वारा राष्ट्रीय स्तर की खेल कूद प्रतियोगिता आयोजित

--Advertisement--

हंस फाऊंडेशन द्वारा राष्ट्रीय स्तर की खेल कूद प्रतियोगिता आयोजित।

दिल्ली – नवीन चौहान 

हाल ही दिल्ली में हंस फाऊंडेशन द्वारा राष्ट्रीय स्तर की खेल कूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस खेल कूद प्रतियोगिता में 10 राज्यों से द हंस फाऊंडेशन की टीमों को ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।

द हंस फाऊंडेशन पूरे भारत में अपनी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए जानी जाती है। इस 3 दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की टीम ने क्रिकेट तथा बैडमिंटन प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया।

हिमाचल टीम का नेतृत्व डॉ पीयूष द्वारा किया गया। हिमाचल की क्रिकेट टीम ने लगातार दो बार इस प्रतियोगिता को जीत चुकी है। द हंस फ़ाउंडेशन एक सार्वजनिक धर्मार्थ ट्रस्ट है। इसकी स्थापना 2009 में हुई थी।

अपनी स्थापना के बाद से, द हंस फाउंडेशन ने पूरे भारत में स्वास्थ्य सेवा, महिला सशक्तिकरण, आजीविका, विकलांगता और शिक्षा के क्षेत्रों में सामाजिक पहल और परियोजनाओं को वित्तपोषित किया है।

यह बच्चों, महिलाओं, और विकलांग लोगों जैसे हाशिए पर रहने वाले समूहों के लिए काम करता है। द हंस फ़ाउंडेशन की एमएमयू वैन ग्रामीण और दूर-दराज़ के इलाकों में स्वास्थ्य सेवाएं देती हैं।

एमएमयू से ओपीडी, मुफ़्त दवाइयां, डायग्नोस्टिक टेस्ट, काउंसलिंग, और निवारक सेवाएं मिलती हैं। बुज़ुर्गों और विकलांग लोगों के लिए घर पर जाकर भी इलाज किया जाता है। गंभीर बीमारियों के मामलों में, मरीज़ को तीसरे स्तर के अस्पताल रेफ़र किया जाता है.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

देहरा में स्विफ्ट कार और बुलेट की आमने-सामने टक्कर, युवक-युवती घायल

हिमखबर डेस्क  मुबारकपुर-रानीताल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-503) पर देहरा से कांगड़ा...

मौत को मात! ”खूनी नहर” में गिरे युवक को पूर्व प्रधान ने जान पर खेलकर बचाया, जाबांजी का वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला अंतर्गत बल्ह क्षेत्र...

हिमाचल में बसेंगे 3 नए स्मार्ट शहर, साइबर मित्रों की होगी भर्ती; जानें CM सुक्खू के बजट की बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा...