मंडी शहर में सनसनीखेज वारदात में एसडीएम घायल, खनन माफिया ने किया एसडीएम ओंकार ठाकुर पर हमला

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या 

राज्य में खनन माफिया के हौसले इस कदर बढ़ गए हैं कि सोमवार शाम माइनिंग इंस्पेक्शन करने पहुंचे मंडी सदर के एसडीएम आईएएस ओमकांत ठाकुर पर गुंडों ने हमला कर दिया।

माफिया के लोग इतनी बुरी तरह से झपटे कि एसडीएम के दांत तोड़ डाले। उन्हें उपचार के लिए जोनल हॉस्पिटल ले जाया गया है। दो दांत टूटे हैं और चोट भी लगी है।

इस अप्रत्याशित घटना के बाद एसडीएम काफी घबरा गए और इस हालात में अस्पताल में कुछ अनकंर्फटेबल महसूस कर रहे थे। देर शाम उन्हें घर भेज दिया गया। इस वारदात से सनसनी फेल गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए हमलावरों को काबू कर लिया है।

जानकारी के अनुसार एसडीएम ओमकांत ठाकुर सोमवार शाम नगर निगम के नेला वार्ड अंतर्गत ओल्ड चेक पोस्ट के नीचे व्यास नदी किनारे माइनिंग इंस्पेक्शन करने पहुंचे थे। साइट विजिट करते हुए जब वह लौटने लगे तो माफिया गुंड़ों ने उन पर हमला कर दिया।

दो हमलावरों के साथ ही एक महिला की संलिप्ततता की भी जानकारी सामने आ रही है। ये लोग यहीं पास में क्वार्टर लेकर रह रहे हैं और यहां अवैध खनन कार्य में जुटे रहते हैं। स्थानीय लोगों की शिकायतें मिलने के बाद एसडीएम इस साइट पर लगातार नजर रखे हुए थे। इससे पहले भी वे यहां का निरीक्षण कर चुके हैं।

एडीएम मदन कुमार के बोल 

मंडी के एडीएम मदन कुमार कहते हैं कि हमले में एसडीएम घायल हुए हैं, अस्पताल में उपचार के बाद उन्हें घर भेजा गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल के बाद डीजल भी महंगा, 22 रुपए बढ़े दाम, जानिए क्या होता है इंडस्ट्रियल डीजल

हिमखबर डेस्क  प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद...

सरकार ने एसीएस श्याम भगत नेगी को सौंपा DGP का अतिरिक्त कार्यभार, जानें क्या है वजह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल सरकार ने पुलिस प्रशासन के शीर्ष स्तर...

नशा सप्लाई करने की फिराक में था 24 वर्षीय युवक, पुलिस ने 51.92 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचा

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नशे के सौदागरों के खिलाफ...