दो सालों से लीक पाइप का विभाग ने नहीं किया समाधान, लोगों ने चेताया जल्द ना हुआ समाधान तो करेंगे धरना प्रदर्शन

--Advertisement--

ज्वाली – शिवू ठाकुर

जल शक्ति विभाग लाखों रुपए के होर्डिंग्स लगाकर व स्लोगन लिखकर जनता को पानी की बूंद-बूंद का महत्व समझाता है लेकिन खुद विभाग इसकी फजीहत करता है। कैहरियां चौक के समीप पानी की पाइप पिछले करीबन दो सालों से जगह-जगह से लीक है जिस कारण लोगों के गले तर करने की बजाए हजारों लीटर पानी रोजाना सड़क को सिंचित करता हुआ बेकार बह जाता है।

सड़क पर पानी बहने के कारण सड़क की कोलतार को नुकसान पहुंच रहा है। लीक पाइप से लोगों के घरों में गंदा पानी जा रहा है। लोगों ने कहा कि विभाग को इस बाबत कई बार अवगत करवाया जा चुका है लेकिन विभाग ने आजतक इनको ठीक नहीं किया है। लोगों ने मांग की है कि अतिशीघ्र पाइपों को ठीक किया जाए अन्यथा दुकानदार एकजुट होकर विभागीय कार्यालय में धरना देंगे।

सहायक अभियंता पवन कौंडल के बोल

इस बारे में जल शक्ति विभाग ज्वाली के सहायक अभियंता पवन कौंडल ने कहा कि लीक पाइप को ठीक करवा दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...