स्कूटी पर सवार 4 लड़के-लड़कियां हादसे में जख्मी, चालक PGI रेफर

--Advertisement--

स्कूटी पर सवार 4 लड़के-लड़कियां हादसे में जख्मी, चालक PGI रेफर

कुल्लू – अजय सूर्या

फोरलेन पर त्रैहण चौक के पास एक तेज रफ्तार स्कूटी के अनियंत्रित होने के कारण 4 लड़के व लड़कियां जख्मी हो गए। पुलिस के अनुसार 4 बजे फोरलेन पर त्रैहण चौक के पास हादसा पेश आया है।

जानकारी के अनुसार हाथीथान की तरफ से तेज रफ्तार के साथ आ रही स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे साइन बोर्ड के साथ टकरा गई और स्कूटी पर सवार 4 लड़के व लड़कियां सड़क पर गिर गए। हादसे में चारों को चोटें आईं। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

घायलों में स्कूटी चालक बिहार निवासी शौर्य, रूपाली निवासी झीड़ी, तनवी निवासी पारला भुंतर और एक अन्य युवक शामिल है। स्कूटी चालक शौर्य को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने पी.जी.आई. चंडीगढ़ रैफर कर दिया है। उसे सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गहरी चोटें आई हैं। अन्य घायलों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

एसपी डॉ कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन के बोल

एसपी डॉ कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि तेज रफ्तार के कारण हादसा पेश आया है। पुलिस ने स्कूटी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...