धर्मशाला से पूर्व भाजपा प्रत्याशी राकेश चौधरी ने निगला जहर, टांडा में हालत गंभीर

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से दो बार निर्दलीय और एक बार भाजपा के टिकट से चुनाव लड़ चुके राकेश चौधरी ने जहरीला पदार्थ निगल लिया है, जिनकी टांडा मेडिकल कॉलेज में हालात गंभीर बनी हुई है।

साथ ही उनकी पत्नी को भी बीच बचाव करते हुए कीटनाशक मुंह में लगने से टांडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं, हालांकि उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। यह घटना बीती रात की बताई जा रही है।

एसएचओ धर्मशाला थाना नारायण सिंह के बोल 

एसएचओ धर्मशाला थाना नारायण सिंह ने बताया कि फिलहाल दोनों टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचार आधीन है। उन्होंने बताया कि जहर खाने की पीछे क्या वजह रही इसके बारे में अभी कोई खुलासा नहीं हो पाया है। फिलहाल राकेश चौधरी टांडा मेडिकल कॉलेज में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं।

उधर इस घटना की सूचना के बाद कई तरह की चर्चाएं और अफवाहें चल रही है कि आखिर ऐसी क्या वजह रही कि उन्हें और साथ में उनकी धर्मपत्नी को भी इस तरह का कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...