राजीव गांधी के नाम पर हो शाहपुर कॉलेज का नाम: केवल पठानियां 

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां 

उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानियां ने कहा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने अपने अंतिम समय में जिला कांगड़ा के शाहपुर में भाषण दिया था तथा युवाओं और शिक्षा क्षेत्र से उनका विशेष नाता था।

उन्होंने शिक्षा मंत्री से आग्रहपूर्वक शाहपुर कॉलेज का नाम राजीव गांधी के नाम पर रखने की बात कही। उन्होंने राजकीय उच्च विद्यालय भणाला का नाम भी बलिदानी वीर पवन सम्याल के नाम पर रखने का आग्रह किया। शिक्षा मंत्री ने इन प्रस्तावों को कमेटी में ले जाने और इनपर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया।

केवल पठानियां ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि वे भी इसी स्कूल से एक खिलाड़ी के रूप में निकले हैं। उन्होंने कहा कि खेल व्यक्ति को जीवन में फोकस्ड रखते हैं इसलिए खेल को हमेशा अपने जीवन का हिस्सा बनाकर रखें।

उन्होंने कहा कि उनके समय में शाहपुर हल्के में केवल एक ही वृष्ठ माध्यमिक स्कूल होता था, लेकिन आज यहाँ 20 सरकारी वृष्ठ माध्यमिक स्कूल हैं, जिनमें से अधिकतम कांग्रेस सरकारों की देन हैं। आज प्रदेश की सबसे बड़ी आईटीआई शाहपुर में है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के नेतृत्व में आने वाले समय में शिक्षा क्षेत्र में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...