तीन तेंदुओं की हैरान कर देने वाली झलक, इलाके में मचा हड़कंप

--Advertisement--

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

जिला सिरमौर के श्रीरेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र की हरिपुरधार सड़क मार्ग पर एक साथ 3 तेंदुए कैमरे में कैद हुए हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यह घटना डाहर गांव के समीप सामने आई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहन छींटा अपनी गाड़ी में शिमला की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान डाहर गांव के समीप उन्हें सड़क किनारे एक साथ तीन तेंदुए देखने को मिले। मोहन के मित्र एवं स्थानीय निवासी मदन सूर्यवंशी ने बताया कि सुबह करीब 4:30 बजे डाहर गांव के समीप (मुनिम की दुकान के पास) 3 तेंदुए देखे गए।

उन्होंने बताया कि यह घटना शिमला जाते समय देखने को मिली, जिन्हें उनके मित्र मोहन ने कैमरे में कैद कर लिया। सूर्यवंशी ने सभी गांववासियों से अपील की कि रात के समय विशेष सतर्कता बरतें। खासकर नौजवान साथी जो आर्मी की तैयारी के लिए सुबह दौड़ते हैं। उन्होंने वन विभाग से भी आग्रह किया है कि इस मामले का संज्ञान लें, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...