56 साल बाद शहीदों की वापसी: तिरंगे में लिपट पैतृक घर के सफर पर निकले शवों के अवशेष

--Advertisement--

लाहुल स्पीति – हिमखबर डेस्क 

1968 की एक सर्द और दुखदायी घटना ने भारतीय इतिहास  में एक गहरा निशान छोड़ दिया था। 7 फरवरी 1968 को, भारतीय वायुसेना का AN-12 विमान ने 102 फौजियों को लेकर चंडीगढ़ से लेह की उड़ान भरी थी।

रास्ते में हिमाचल प्रदेश की सीमा में रोहतांग दर्रे की दुर्गम और बर्फीली चोटियों में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। त्रासदी के बाद सभी यात्री लापता हो गए और समय के साथ यह हादसा इतिहास के धुंधले पन्नों में खो गया। लेकिन भारत माता के वीर सपूतों की कुर्बानी को न तो देश भूल सका और न ही उनके परिवार।

56 साल बाद, भारतीय सेना की अथक मेहनत और बहादुरी के परिणामस्वरूप, उस हादसे में शहीद हुए चार जवानों के शवों के अवशेष बरामद किए गए हैं।

बर्फ के नीचे दबे इन जवानों के अवशेष जैसे यह बताने के लिए सामने आए हों कि शहीद कभी मरते नहीं, वे अमर होते हैं। सिपाही नारायण सिंह, मलखान सिंह, मुंशी राम और थॉमस चेरियन जैसे नाम फिर से जीवित हो गए हैं, जिनकी वीरता की चमक कभी फीकी नहीं पड़ी।

ये जवान उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा और केरल के रहने वाले थे। इनके साथ मिले दस्तावेजों के आधार पर ही इनकी पहचान हो सकी। दशकों तक यह अवशेष बर्फ और तूफानों के बीच छिपे रहे।

2003 में अटल बिहारी वाजपेयी इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग के पर्वतारोहियों ने विमान के मलबे को खोज निकाला था। इसके बाद भारतीय सेना, खासकर डोगरा स्काउट्स, ने कई सर्च ऑपरेशन चलाए।

2019 तक केवल पांच शव ही बरामद हो सके थे, लेकिन सेना ने हार नहीं मानी और अंततः चार और जवानों के अवशेष मिल गए। इस खोज अभियान, जिसे ‘चंद्र भागा’ नाम दिया गया, ने परिवारों के लिए उम्मीद की एक नई किरण जगाई।

ये रहे उपस्थित 

लाहौल-स्पीति के एसपी मयंक चौधरी ने कहा कि बुधवार सुबह इन जवानों के अवशेषों को उनके परिवारों को विदा कर दिया गया। सेना का यह मिशन, जो 10 अक्टूबर तक चलेगा। उधर, उम्मीद की जा रही है कि यह ऑपरेशन अभी और भी कई कहानियों को उजागर करने वाला है, जो दशकों से बर्फ के नीचे छिपी हुई हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

IIM सिरमौर के छात्र की हॉस्टल में मौत, डिप्रेशन से जूझने की बात सामने आई

सिरमौर - नरेश कुमार राधे आईआईएम सिरमौर के धौलाकुआं कैंपस...

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 200 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन में बीमा सखी के...

अश्वनी चौधरी बने जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के सचिव, पार्टी ने सौंपी नई जिम्मेदारी

शाहपुर - कोहली कांग्रेस संगठन में शाहपुर क्षेत्र के वरिष्ठ...