महाविद्यालय शाहपुर में “स्वच्छता ही सेवा अभियान “का आयोजन

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

राजकीय महाविद्यालय शाहपुर में आज 30 सितम्बर 2024 युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय नई दिल्ली तथा क्षेत्रीय निदेशालय चंडीगढ़ के आदेशानुसार “स्वच्छता ही सेवा अभियान “का आयोजन व्यापक स्तर पर किया।इस अवसर पर 100 स्वयंसेवियों ने रैली भी निकाली।

एन एस एस ईकाई शाहपुर ने गोद लिए गाँव भनयार के आस पास तथा सरकारी हस्पताल शाहपुर में जाकर साफ -सफाई की। इसके साथ ही स्वयंसेवियों ने श्रम दान तथा जंगली घास उखाड़ी तथा साथ- साथ कूड़े का उचित निपटारा भी किया।स्वयंसेवियों ने असहाय व गरीब लोगों को फल भी वितरित किए। हस्पताल प्रशासन के साथ -साथ महाविद्यालय प्रशासन ने उनके इस कार्य के लिए उनका सम्मान किया।

प्राचार्य महोदय ने इस अवसर पर कहा कि आज का कार्य उन्होंने अपने स्तर पर किया है। जिससे यह लक्षित होता है कि उन्होंने एन एस एस का ध्येय वाक्य “मुझसे पहले आप “चरितार्थ कर दिया। क्योंकि एक बार समझाने मात्र से यह कार्य उन्होंने बड़े ही व्यवस्थित होकर किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...