पुलिस को चकमा देकर ट्रेन से भागा कैदी

--Advertisement--

हत्या के आरोपी को इलाज के लिए ऊना अस्पताल लेकर आए थे कर्मी

ऊना – अमित शर्मा

प्रवासी बच्ची के मर्डर मामले में गिरफ्तार आरोपी सुशील राणा क्षेत्रीय अस्पताल से फरार हो गया है। पुलिस कर्मी आरोपी उपचार के लिए अस्पताल लाए थे। अस्पताल से भागा आरोपी ट्रेन के जरिए दौलतपुर चौक पहुंच गया, जहां पर मक्की के खेतों में घुस गया।

जानकारी के अनुसार गगरेट उपमंडल के अंतर्गत नंगल जरियाला गांव में प्रवासी किशोरी की मौत मामले में आरोपी सुशील राणा बनगढ़ जेल में अंडर-ट्रायल पर था। मंगलवार को सुशील राणा ने स्वास्थ्य खराब होने बहाना बनाया। मंगलवार को पुलिस टीम उसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लेकर आई थी।

जैसे ही आरोपी सुशील राणा को अस्पताल में ले जाया गया, तो वह पुलिस टीम को गच्चा देकर वहां से फरार हो गया। हालांकि पुलिस कर्मी उसे पकडऩे के लिए दौड़े, लेकिन वह कुछ मिनटों में वहां से ओझल हो गया। बताया जा रहा है कि आरोपी ट्रेन के जरिए दौलतपुर चौक पहुंच गया और वहां मक्की के खेतों में जाकर छिप गया। पुलिस खेतों में आरोपी को ढूंढने में जुटी रही, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग पाया है।

गौरतलब है कि 12 दिसंबर, 2023 को नंगल जरियाला गांव से एक किशोरी लापता हो गई थी। पुलिस किशोरी को ढूंढने में जुटी रही, लेकिन 19 दिसंबर को किशोरी का शव बरामद हुआ। इस ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को सुलझाने के लिए पुलिस कई दिनों तक कसरत करती रही, लेकिन आरोपी तक नहीं पहुंंंच पा रही थी।

पुलिस ने घटनास्थल से जुटाए साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को दबोच लिया। एसपी राकेश सिंह ने कहा कि बनगढ़ जेल से स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल ऊना लाया कैदी फरार हो गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...