हिमाचल के बेटे ने भारत को दिलाया सिल्वर मेडल, हाई जंप में निषाद का शानदार प्रदर्शन

--Advertisement--

पेरिस, व्यूरो रिपोर्ट – हिमखबर डेस्क

भारतीय पैरा एथलीट निषाद कुमार ने पुरुषों की टी47 ऊंची कूद स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया है। रविवार देर रात हुए मुकाबले में निषाद कुमार ने पुरुषों की टी47 ऊंची कूद स्पर्धा में अपनी 2.04 मीटर की छलांग के साथ पेरिस पैरालंपिक खेलों का रजत पदक जीता।

पेरिस पैरालंपिक में भारत का यह सातवां पदक है। अमरीका के रॉडरिक टाउनसेंड-रॉबट्र्स 2.08 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण पदक जीता। निषाद कुमार के शानदार प्रदर्शन से हिमाचल में जश्र का माहौल है और निषाद को चारों तरफ से बधाईयां मिल रही हैं।

निशाद कुमार हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के तहत अंब तहसील के बदाऊं गांव के रहने वाले हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी निशाद कुमार को पदक जीतने पर बधाई दी है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने भी बधाई दी है।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि निषाद कुमार की ऐतिहासिक और अद्वितीय उपलब्धि पर समस्त देवभूमि परिवार की ओर से उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...