सडक़ें खराब, तो PWD मंत्री को जल्द भेजे मैसेज

--Advertisement--

विक्रमादित्य सिंह ने दूसरी बार उठाया कदम

शिमला – नितिश पठानियां 

पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने लोगों से आह्वान किया है कि वे प्रदेश भर में ठप पड़ी या खराब हालत की सडक़ों के बारे में जानकारी भेजें।

विक्रमादित्य सिंह के इस आह्वान के बाद सडक़ों को लेकर सवाल उठाने वालों ने शुरुआती छह घंटे में ही साढ़े तीन हजार कमेंट कर दिए हैं। इसमें प्रदेश भर की सडक़ों की हालत को मंत्री के समक्ष पहुंचाया गया है।

अब पीडब्ल्यूडी मंत्री इस जानकारी के बाद आगामी कौन सा कदम उठाएंगे या सबसे पहले किस सडक़ का मुआयना करने जाएंगे। इस पर सभी प्रदेशवासियों की नजरें टिकी हुई हैं।

विक्रमादित्य सिंह इससे पहले भी इस तरह के कदम उठाकर सुर्खियां बटौर चुके हैं। पिछले साल उन्होंने सडक़ ठप होने की जानकारी दूरभाष पर देने की सलाह दी थी। इसके लिए बाकायदा विभाग ने एक नंबर भी जारी किया था और इस नंबर पर रोजाना अनेक फोन विभाग के पास आ रहे थे।

अब यह दूसरी मर्तबा है, जब मंत्री लोगों के साथ संपर्क साधकर प्रदेश की खराब सडक़ों को सुधारने निकले हैं। अब इसका परिणाम जानने के लिए सभी उत्सुक हैं और देखना यह भी होगा कि सडक़ सुधारने के बाद मंत्री उन्हें सोशल मीडिया पर उजागर करते हैं या नहीं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...