मणिकर्ण घाटी में तोष की पहाड़ियों में फटा बादल, पानी में बहे शेड्स, दुकानें और शराब का ठेका

--Advertisement--

कुल्लू – अजय सूर्या

मणिकर्ण घाटी के तोष की पहाड़ी में आधी रात को बादल फटने की घटना सामने आई है, जिसमें दुकानों और होटलों को काफी नुकसान हुआ है लेकिन किसी भी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है। प्रशासन ने राजस्व विभाग की टीम को मौके पर भेजा है जोकि नुक्सान का आकलन करने में जुटी हुई है। कुल्लू डीसी तोरुल एस रवीश ने यह जानकारी दी है।

जानकारी के अनुसार, कुल्लू की मणिकर्ण घाटी के तोष गांव में भारी बारिश की वजह से नाले में फ्लैश फ्लड आया है, जिसमें अस्थाई शेड्स, दुकानें और शराब का ठेका बह गया। मंगलवार रात 2 बजे के करीब बारिश हुई है और फिर तोष नाले में बाढ़ आ गई।

डीसी कुल्लू डीसी कुल्लू तोरुल एस रवीश ने बताया कि प्रशासन ने राजस्व विभाग की टीम मौके पर नुक्सान का आंकलन के लिए भेजी है। वहीं ग्रामीण किशन ने बताया कि पूर्व उपप्रधान के होटल को नुकसान पहुंचा है और साथ ही एक शख्य की दो दुकानें फ्लैश फ्लड में बहीं हैं। मणिकर्ण में आसपास कहीं बारिश नहीं हुई है. केवल तोष में बारिश के बाद फ्लैश फ्लड आय़ा है।

बता दें इससे पहले बीते सप्ताह मनाली के सोलांग नाला में फ्लैश फ्लड आया था और फिर पलचान गांव में तीन घरों को नुकसान पहुंचा था। वहीं रविवार को भी मनाली के पलचान में ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ा था और चार घरों को खाली किया गया था।

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में 1 और दो अगस्त के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उधर लेह मनाली हाईवे भी बंद कर दिया गया है। भारी बारिश के कारण हाइवे पर मलबा, पत्थर और पानी आ गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...