शिमला : मुहर्रम पर शिया समुदाय के लोगों ने निकाला जुलूस, इमाम हुसैन के बलिदान को किया याद

--Advertisement--

शिमला, 17 जुलाई – नितिश पठानियां

इमाम हुसैन के बलिदान को याद करते हुए शिमला में शिया मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मुहर्रम में जुलूस निकाला। इस मौके पर इस्लाम को मानने वाले काले कपड़ों में जुलूस निकालते नज़र आए और इस्लाम के लिए कर्बला में इमाम हुसैन के दिए बलिदान को याद किया। इन लोगों ने शिमला कृष्णानगर से बालुगंज तक जुलूस निकाला।

बता दें कि इसे गम का महीना कहा जाता है। पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद के नाती हजरत इमाम हुसैन समेत कर्बला के 72 शहीदों की शहादत की याद में मुस्लिम समाज खासकर शिया समुदाय मातम मनाता है और जुलूस निकालता है।

मौलाना शेख काजिम रहीम ने बताया कि आज से 1400 साल पहले इमाम हुसैन ने कुर्बानी दी थी उसी को याद करते हुए विश्व भर में इस्लाम को मानने वालों ने इमाम हुसैन के रास्ते पर चलने की कसम उठाई है, इसी संकल्प के साथ हर साल उनको याद किया जाता है। इंसानियत को जिंदा रखने के लिए ही कर्बला में कुर्बानी दी गई थी।

इस दौरान शिया समुदाय के लोगों द्वारा मुहर्रम माह के नौवें या दसवें दिन को रोजा रखा जाता है। मुहर्रम के जुलूस के साथ ताजिए दफन किए जाते हैं। पहले दिन अपने शरीर पर मार-मारकर खून बहाया जाता था अब ऐसा नहीं किया जाता।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...