261 पदों के लिए 21 जून को होंगे साक्षात्कार

--Advertisement--

261 पदों के लिए 21 जून को होंगे साक्षात्कार

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

जिला रोजगार अधिकारी सिरमौर जगदीश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मैसर्ज जेबी रोलिंग मिल्स लिमिटेड कालाअंब सिरमौर जिले में रोलिंग मिल हेल्पर, फरनेंस हेल्पर, लोहार, शापरमैन, फायरमैन, टोंगसमैन, फस्टहैंड, सुपरवाईजर, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, क्रेन ड्राइवर, फोरमैन आदि के 261 पद रोजगार कार्यालय के माध्यम से भरे जाएंगे।

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए 21 जून को उप रोजगार कार्यालय पांवटा साहिब में भर्ती शिविर का आयोजन किया जाएगा। इन पदों के लिए उम्मीदवार दो पासपोर्ट साइज फोटो व मूल प्रमाण पत्र एवं अपना बायोडाटा की कॉपी तथा अनुभव प्रमाण पत्र लेकर प्रातः 10 बजे उप रोजगार कार्यालय पांवटा साहिब में पहुंच कर इस मौके का लाभ उठा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए अभ्यर्थियों की आयु 18 से 35 वर्ष तथा शैक्षणिक योग्यता में 10वीं, 12वीं व आईटीआई रखी गई है। न्यूनतम वेतन 12 हजार से 22 हजार रुपए  कार्य अनुभव के आधार पर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि eemis.nic.in पोर्टल पर इच्छुक आवेदक Online से भी आवेदन कर सकते हैं।

आवेदक के Online पंजीकरण हेतु पोर्टल पर Tutorial Video भी डला हुआ है। जिसको देखकर रोजगार कार्यालय में पंजीकरण Online के माध्यम से स्वयं किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय दूरभाष नम्बर 01702-222274 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...