एक साल की इस बिटिया का टैलेंट देख हर कोई हैरान, ऐसे किया हिमाचल का नाम रोशन

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

अब हिमाचल प्रदेश में प्रतिभा की कमी नहीं है क्योंकि, यहां के हजारों युवा देश और विदेश में अपना नाम रोशन कर चुके हैं। क्रिकेट, एक्टिंग, सिंगिंग समेत खेल के क्षेत्र में युवा अपनी अच्छी खासी पहचान बना चुके हैं।

ऐसा ही एक कारनामा हिमाचल प्रदेश की मात्र डेढ़ वर्षीय शिव्या ने कर दिखाया है। शिव्या ने इस छोटी सी उम्र में ‘IBR अचीवर’ का खिताब हासिल किया है। शिव्या बालनाहटा जिला शिमला के रोहड़ू के अन्द्रेव्ठी गांव की रहने वाली है।

शिव्या के दादा रविकांत बालनाहटा ने बताया कि उनकी पोती ने इस छोटी सी उम्र में बड़ा मुकाम हासिल किया है। यह उनके पूरे परिवार के लिए गर्व की बात है। शिव्या की इस कामयाबी से पूरे परिवार और क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। इस तरह की प्रतिभा अपने आप में अद्भुत है।

10 तरह के मानवीय भावों को व्यक्त कर सकती है शिव्या

डेढ़ वर्षीय शिव्या दस तरह के मानवीय भावों को व्यक्त कर सकती है। शिव्या 6 ज्यामितीय आकृतियों, 8 घरेलू सामानों, 10 जानवरों, 10 कार्टून पात्रों और शरीर के 16 अंगों की पहचान कर सकती है। इसके अलावा शिव्या वर्णमाला पहेली को हल कर सकती है।

8 जानवरों की आवाज की नकल भी कर सकती है। डेढ़ वर्ष की आयु में इस तरह की प्रतिभा अपने आप में अद्भुत है। इसके अलावा शिव्या बहुत बड़ी ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर भी विभिन्न विज्ञापनों में फीचर है। इसी प्रतिभा के जरिए डेढ़ वर्षीय शिव्या बलनाहटा ने ‘IBR अचीवर’ का खिताब हासिल किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कनाडा में एक और पंजाबी युवती की गोली मारकर हत्या, आरोपी शरणजीत सिंह गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क कनाडा में एक और पंजाबी युवती की गोली...

हिमाचल में C-ग्रेड सेब, आम और सिट्रस फलों की सरकारी खरीद को मंजूरी, जानें पूरी योजना

हिमखबर डेस्क बागवानी विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां बताया...

स्वर्गीय जीएस बाली की जयंती पर HPTDC ने लगाया रक्तदान शिविर, कर्मचारियों ने किया रक्तदान

हिमखबर डेस्क स्वर्गीय जीएस बाली पूर्व मंत्री हिमाचल प्रदेश एवं...

जमानाबाद में मिंजर मेले की गूंज, उद्घाटन के साथ हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ

काँगड़ा - राजीव जस्वाल विकास खंड कांगड़ा की पंचायत जमानाबाद...