बड़झर में पलटी पिकअप, 14 लोगों की मौत, 20 घायल, पारिवारिक कार्यक्रम से लौट रहे थे सभी

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिला में बड़झर गांव के पास एक पिकअप वाहन पलटने के कारण 14 लोगों की मृत्यु हो गई और लगभग 20 व्यक्ति घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार कल देर रात शाहपुरा थाना क्षेत्र में बड़झर गांव में एक घाटी पर पिकअप वाहन पलट गया। इस वजह से अधिकांश लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घायलों को शाहपुरा और डिंडोरी के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

सूत्रों ने कहा कि आसपास के एक गांव के निवासी एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पिकअप वाहन से लौट रहे थे, तभी घाट सेक्शन पर वाहन अनियंत्रित होकर देर रात पलट गया। हादसा काफी भीषण था और वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इसमें लगभग 34 व्यक्ति सवार थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...