ज्वाली परिसर में अवैध रूप से हरे पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी, विभाग नहीं दे पाया स्पष्टीकरण

--Advertisement--

ज्वाली में अवैध रूप से हरे पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी, विभाग नहीं दे पाया स्पष्टीकरण

ज्वाली – अनिल छांगू 

वन परिक्षेत्र कार्यालय ज्वाली के परिसर में अवैध रूप से हरे पेड़ों को काटने का मामला प्रकाश में आया है। वन परिक्षेत्र कार्यालय परिसर में तुणी के दो पेड़ काटे गए, लेकिन किसकी परमिशन से काटे गए इसका कोई भी स्पष्ट जबाब नहीं दिया जा रहा है।

रेंज अधिकारी ज्वाली व डीएफओ नूरपुर इस पर कोई भी स्पष्ट जबाब नहीं दे पा रहे हैं। तुणी के पेड़ कटान पर प्रतिबंध लगा हुआ है तो फिर वन परिक्षेत्र कार्यालय में लगे तुणी के दो पेडों को कैसे काट डाला गया।

विभागीय अधिकारी जबाब दे रहे हैं कि पेड़ गिर रहे थे परंतु सवाल यह है कि बिना बारिश व तूफान पेड़ कैसे गिर गए और दूसरा कि इतने बड़े पेड़ों के गिरने से रिहायशी आशियाने का कोई नुकसान क्यों नहीं हुआ।

केवल तुणी के पेड़ ही क्यों गिरे जबकि आसपास अन्य पेड़ भी हैं। लोगों ने मांग की है कि बिना परमिशन पेड़ों को काटने की एवज में विभागीय अधिकारियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए।

परिक्षेत्र अधिकारी आशीष के बोल

वन परिक्षेत्र अधिकारी जवाली आशीष ने बताया कि पेड़ मेरे रिहायशी आशियाने पर गिर गए थे इसलिए कटवाए गए हैं।

डीएफओ अमित शर्मा के बोल 

डीएफओ नूरपुर अमित शर्मा ने बताया कि इस बारे मुझे इसकी जानकारी नहीं है। पता करने पर ही कुछ बता पाऊंगा।

एसडीएम विचित्र सिंह के बोल

एसडीएम ज्वाली विचित्र सिंह ने कहा कि मेरे द्वारा वन विभाग को कोई भी परमिशन नहीं दी गई है। अगर बिना परमिशन पेड़ काटे गए हैं तो शिकायत मिलने पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

क्योंकि यह आराम का मामला है…स्ट्रेट कट, ए-लाइन या अनारकली, कॉटन कुर्तियों के लिए युवतियां क्रेजी

हिमखबर डेस्क जैसे-जैसे गर्मियों का मौसम शुरू हो रहा है, वैसे-वैसे...

ढलियारा में तीखे मोड़ पर खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 3 की मौत, 15 घायल

हिमखबर डेस्क उपमंडल देहरा के अंतर्गत ढलियारा क्षेत्र में शुक्रवार को...