शादी का झांसा देकर युवती से दुराचार, अश्लील वीडियो बना किया वायरल

--Advertisement--

शादी का झांसा देकर युवती से दुराचार, अश्लील वीडियो बना किया वायरल

ऊना, 25 नवंबर – अमित शर्मा

उपमंडल बंगाणा की एक युवती से शादी का झांसा देकर दुराचार के साथ-साथ अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

युवती का आरोप है कि उपमंडल बंगाणा के एक युवक से दोस्ती हुई, जिसने शादी का प्रस्ताव रखा। लेकिन युवती ने अनुसूचित जाति से संबंध होने की बात कही बावजूद इसके युवक शादी के लिए तैयार हो गया। आरोप है कि एक दिन युवक गेस्ट हाऊस ले गया, जहां पर गलत हरकत की।

इसके बाद युवक ने शादी को लेकर घर बुलाया, जहां घर पर कोई नहीं था और जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान युवक ने वीडियो भी बनाया। इसके बाद वीडियो को डिलीट करने के बहाने गेस्ट हाउस बुलाया और पुन: शारीरिक संबंध बनाया।

युवती का आरोप है कि जब शादी के बारे में युवक से बोला, तो छोटी जाति की बात कहते हुए शादी से इंकार कर दिया। युवती का कहना है कि युवक ने अश्लील वीडियो को वायरल कर दिया जोकि सोशल साइट पर देखा गया है।

एसपी ऊना अर्जित सेन के बोल

एसपी ऊना अर्जित सेन ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शिकायत पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अयोध्या के राम मंदिर पर हमले का प्लान, पकड़ा गया संदिग्ध आतंकवादी

हिमखबर डेस्क कर्नाटक के दावणगेरे जिला में उत्तर प्रदेश के...

ज्वाली के मंडोल में 45 वर्षीय ग्रामीण का मर्डर, गर्दन पर तेजधार हथियार से वार

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ग्राम पंचायत बेही...