हिमाचल के ठियोग में खाई में गिरी कार, 2 युवतियों की मौत, पति सहित 2 घायल

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के ठियोग में एक कार हादसे में दो युवतियों की मौत हो गई। हादसे में दो अन्य लोग घायल हैं, जिन्हें शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में भर्ती किया गया है। उधर, ठियोग पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे का कारणों का पता नहीं चल पाया है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को यह हादसा पेश आया है। मारुति कार में सवार होकर सभी चारों लोग जा रहे थे। इस दौरान शिमला से 40 किमी दूर ठियोग उपमंडल की बासा ठियोग पंचायत के लोअर खनिउड़ी गांव में इनकी मारुति कार हादसे का शिकार हो गई।

कार में 3 महिलाओं समेत 4 लोग सवार थे। हादसे में घायल एक महिला और एक युवक को गंभीर अवस्था में आईजीएमसी शिमला भेजा गया है। उधर, मृतक महिलाओं की पहचान अर्चना (28) और अंकिता (34) के रूप में हुई है।

अंकिता और अशोक पति पत्नी थी। हादसे में अशोकल घायल है। घायलों की पहचान अशोक (34) और शकुंतला (50) के रूप में हुई है। घायलों को पहले ठियोग सिविल अस्पताल लाया गया था, जहां से फिर शिमला के आईजीएमसी अस्पताल भेजा गया है।

डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा के बोल

डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने कार हादसे में दो लड़कियों की मौत हुई है और दो अन्य लोग घायल हैं। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...