शाहपुर – नितिश पठानियां
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर में 16.10.2023 को श्री राम पिस्टन एंड रिंग लिमिटेड भिवाड़ी (राजस्थान) साक्षात्कार के माध्यम से 50-50 आईटीआई तथा नॉन आईटीआई के खाली पदों को भरेगी l
आगामी 16 अक्टूबर 2023 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर के सौजन्य से श्री राम पिस्टन एंड रिंग लिमिटेड भिवाड़ी (राजस्थान) के लिए द्वारा आयोजित कैंपस साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं l
इस कैंपस साक्षात्कार में वही युवक भाग ले सकते हैं जिनकी उम्र 18 से 30 साल वर्ष के बीच हो और जिन युवकों ने फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट, फाउंड्रीमैन,टूल एंड मोटर मैकेनिक व्हीकल , व्यवसाय में आईटीआई कोर्स पास किया हो l
यह जानकारी देते हुए औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर के प्रधानाचार्य चैन सिंह राणा ने बताया कि 16 अक्टूबर 2023 को श्री राम पिस्टन एंड रिंग लिमिटेड भिवाड़ी (राजस्थान) के लिए कैंपस साक्षात्कार के लिए आ रही है l
कैंपस साक्षात्कार में केवल वही युवा भाग ले सकते हैं जिन्होंने वांछित व्यवसायों में आईटीआई कोर्स पास कर रखा हो l उन्होंने बताया कि कंपनी आईटीआई अभ्यर्थियों को तथा नॉन आईटीआई अभ्यर्थियों को 3 साल के लिए ही रखेगी l
3 साल का कार्य करने के बाद परफॉर्मेंस के आधार पर कंपनी उन्हें नियमित भी कर देगी l उन्होंने बताया 8 घंटे चयनित आईटीआई युवाओं को ₹10,328 तथा नॉन आईटीआई को ₹10,066 अटेंडेंस के हर महीना मिलेंगे l
इसके अतिरिक्त कंपनी में यूनिफॉर्म, सेफ्टी शूज, बस की फैसिलिटी, एक टाइम की चाय, स्नैक्स, कैंटीन फैसिलिटी तथा बोनस का प्रावधान रहेगा l इसमें पास आउट अभ्यार्थी जो 2018 से 2023 तक हो (एससीवीटी – एनसीवीटी) इसमें भाग ले सकते है l कंपनी के प्रभारी ने बताया कि कंपनी पिस्टन,रिंग का कार्य करती है l
उन्होंने यह भी बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को 7 सीएल और 15 E/L का प्रावधान रहेगा l उन्होंने बताया कि रिक्त खाली आईटीआई तथा नॉन आईटीआई के 50-50 पद भरे जाएंगे l

