स्मार्ट सिटी धर्मशाला के चप्पे-चप्पे पर होगा तीसरी नजर का पहरा

--Advertisement--

94 जगहों पर इंस्टाल किए जाएंगे 229 सीसीटीवी कैमरा

हिमखबर – डेस्क

प्रदेश की पहली स्मार्ट सिटी में शुमार धर्मशाला के चप्पे-चप्पे पर तीसरी नजर का पहरा होगा। स्मार्ट सिटी के तहत पुलिस द्वारा शहर में 94 जगहों पर 229 सीसीटीवी कैमरा इंस्टाल किए जाएंगे।

इसके लिए पुलिस विभाग को 3 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। यही नहीं 6 जगहों पर इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) भी लगाए जाएंगे। इन सभी सीसीटीवी का कंट्रोल रूम एसपी कार्यालय धर्मशाला में होगा।

सीसीटीवी और आईटीएमएस के लिए जहां भी बिजली की व्यवस्था की जरूरत होगी, उसका भी इंतजाम किया जा रहा है। यह सीसीटीवी इंटरनेट बेस्ड होंगे, ऐसे में चिन्हित जगहों को ऑप्टीकल फाइबर बिछा दी गई है और जहां विद्युत पोल लगने थे, वो भी लगा दिए गए हैं।

गौरतलब है कि पुलिस सरविलांस बढ़ाने के लिए शहर में यह व्यवस्थाएं की जा रही हैं। जिससे कि यातायात नियमों की अवहेलना कर फरार होने वाले चालकों, चोरियों के बढ़ते मामलों, तेज रफ्तार वाहन दौड़ाते हुए किसी को टक्कर मारकर फरार होने वाले चालकों, ड्रग पेडलर्स को पकडऩे में सहायता मिलेगी, वहीं शहर की सेफ्टी व सिक्योरिटी भी सुनिश्चित होगी।

एसपी कांगड़ा शालिनी अग्रिहोत्री ने बताया कि स्मार्ट सिटी के तहत शहर में विभिन्न 94 लोकेशन पर बढिय़ा क्वालिटी के 229 सीसीटीवी लगाए जा रहे हैं। साथ ही 6 लोकेशन पर आईटीएमएस इंस्टाल किए जाने हैं। इससे शहर की सेफ्टी व सिक्योरिटी सुनिश्चित होगी तथा पुलिस सरविलांस भी बढ़ेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...