नाचन विधानसभा क्षेत्र के विधायक के द्वारा अभद्र व्यवहार पर आप पार्टी ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

--Advertisement--

नाचन विधानसभा क्षेत्र के विधायक के द्वारा अधिकारी को धमकाने और एस डी एम के साथ बदतमीजी करने के लिए आम आदमी पार्टी के सदस्यों ने एस डी एम के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

मंडी – अजय सूर्या

नेरचौक आम आदमी पार्टी ने बीजेपी विधायक विनोद कुमार द्वारा एसडीम और पदाधिकारियों को धमकाना और दुर्व्यवहार करने के लिए एस डी एम बल्ह स्मृतिका नेगी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया।

आम आदमी पार्टी मंडी के जिला अध्यक्ष राकेश रावत ने कहा जब प्रदेश में ऐसी आपदा हुई है तो ऐसी स्थिति में अपने निजी स्वार्थ और अपनी राजनीति चमकाने के लिए एस डी एम बल्ह और पदाधिकारियों को धमकाना बहुत ही निंदनीय है।

ऐसी आपदा की स्थिति में सरकार विपक्ष पदाधिकारियों और जनता को मिलजुल कर कार्य करना चाहिए ताकि आपदा प्रभावित लोगों को शीघ्र से शीघ्र राहत मिल सके आम आदमी पार्टी बीजेपी विधायक विनोद कुमार से मांग करती है कि इन पदाधिकारियों से सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए। अगर ऐसा नहीं करते तो आम आदमी पार्टी इन पदाधिकारियों के पक्ष में और बीजेपी के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेगी।

ये रहे उपस्थित

इस ज्ञापन में आम आदमी पार्टी मंडी जिला अध्यक्ष राकेश रावत , जिला सचिव चमन ठाकुर , जिला उपाध्यक्ष बलवंत सोनी, बल्ह मंडल अध्यक्ष बंसीलाल शर्मा , सचिव टिकेंद्र ठाकुर संगठन मंत्री श्याम लाल , पवन कुमार , दिलीप ठाकुर , विमला चौहान संगठन मंत्री सुंदरनगर, मनोज कुमार आदि लोग शामिल थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...