होली में फटा बादल; दुकानों सहित 3 घराट बहे, पुल भी टूटा, लोगों ने आसमान तले बिताई रात

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

होली घाटी की ग्राम पंचायत चन्हौता के उपरी हिस्से में गुरुवार को फिर बादल फटा है। इसके चलते मच्छेतर नाले में बाढ़ आ गई और पूरे गांव को खतरा पैदा हो गया।

सैलाब में दो दुकानें और इसके भीतर रखा सारा सामान सैलाब में बह गया, जबकि तीन कमरे व स्टोर समेत तीन घराट बह गए हैं। गुरुवार को सुबह अढ़ाई बजे के आसपास की घटना है।

जोरदार धमाके के साथ नाले में आई बाढ़ से पूरा मच्छेतर गांव हिल गया। लिहाजा लोग घरों के भीतर से निकल कर सडक़ पर आ गए। नतीजतन लोगों की पूरी रात बच्चों के साथ सडक़ पर ही बितानी पड़ी। बाढ़ से मच्छेतर पुल को भी नुकसान पहुंचा है।

बहरहाल सूचना मिलते ही तहसीलदार होली प्रकाश चंद, जिला परिषद सदस्य अनिल कुमार और पंचायत प्रधान मौके पर पहुंच गए हैं। साथ ही राजस्व विभाग की टीम नुकसान का आकलन करने में जुट गए हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि कुठेड़ हाइड्रो प्रोजेक्ट का काम कर रही कंपनी द्वारा यहां बनाए रोड से नाला सिकुड़ गया है और इसके कारण पानी का बहाव गांव की ओर मुड़ गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विधायक सुधीर शर्मा को विजिलेंस ने 13 अगस्त को तलब किया, आय-व्यय और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मांगे

हिमखबर डेस्क कांगड़ा के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुधीर...

राजगढ़ में दर्दनाक हादसा, तीन मंजिला मकान गिरने से मां-बेटी की मौत, दो मासूम घायल

हिमखबर डेस्क सिरमौर के राजगढ़ में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक...

स्वस्थ विकल्प ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला: केवल सिंह पठानियां

धर्मशाला, 12 अगस्त - हिमखबर डेस्क अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के...