पौंग झील के पानी में तैरती हुई मिली एक अज्ञात व्यक्ति की लाश

--Advertisement--

देहरा – शिव गुलेरिया

पुलिस थाना हरिपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत भटोली फकोरियन के साथ लगते पोंग झील के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति की लाश तैरती हुई स्थानीय निवासियों ने देखी जिसकी सूचना उन्होंने दूरभाष द्वारा पुलिस थाना हरिपुर में कार्यरत कर्मचारियों को दी।

जानकारी मिलते ही पुलिस थाना हरिपुर के स्टाफ ने एएसआई एमएम माया मछिंद्र के नेतृत्व में मौका पर पहुंचकर लाश को अपने कब्जे में लिया तथा कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद लाश को सिविल अस्पताल देहरा में भेज दिया।

गौरतलब है कि पोंग झील में जिला कुल्लू मनाली मंडी हमीरपुर तथा कांगड़ा जिला के में बहने वाले नदी नालों से पानी व्यास नदी द्वारा यहां पहुंचता है जोकि अपने साथ हर वर्ष बरसात के दिनों में अत्यधिक पानी आने के कारण कई व्यक्तियों को बहाकर ले जाता है। जिस कारण हर वर्ष झील के किनारे ऐसी कई लाशें पहुंचती हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...