बिजली के खंभे में शॉट सर्किट के बाद लगी आग, टला बड़ा हादसा

--Advertisement--

बिजली के खंभे पर स्थित तारों में शार्ट सर्किट होने से बाजार में मची अफरा-तफरी 

सुंदरनगर – डॉली चौहान

शहर के सबसे व्यस्त बाजार भोजपुर में देर शाम करीब 7 बजे बिजली के खंभे पर स्थित तारों में शार्ट सर्किट होने से बाजार में अफरा-तफरी मच गई। एक ओर जहां बाजार में ग्राहक अपनी जान बचाकर भागे। वहीं आस-पास के दुकानदार भी अपनी दुकानों के सामान को अगजनी से बचाने के लिए दौड़ाते नज़र आए।

करीब 2 मिनट तक बिजली की तारों में जोरदार आवाज होने के साथ चिंगारियां सड़क पर गिरती रही। जिसके बाद बिजली बंद होने से आग खुद बुझ गई। गनीमत रही कि दिन के समय यह हादसा नहीं हुआ अन्यथा कोई बड़ा हादसा पेश आ सकता था।

वहीं मामले को लेकर संयुक्त व्यापार संगठन के प्रधान सुरेश कौशल उर्फ बबू पंसारी ने विद्युत विभाग की लापरवाही को लेकर गहरा रोष प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि यह हादसा बड़ा होता तो इसका जिम्मेवार कौन होता।

भविष्य में ऐसे हादसे न हो इसको लेकर विद्युत विभाग को कोई व्यवस्था करनी चाहिए। भोजपुर बाजार तारों के जंजाल से घिरा हुआ है, जिससे इस प्रकार की घटनाओं के घटित होने का लगातार खतरा मंडराता रहता है।

गत दिनों भी एक व्यापारी महिला एचटी लाइन की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गई थी। अब इस घटना से बाजार के व्यापारियों में दहशत का माहौल बना हुआ है। उन्होंने विद्युत विभाग से भोजपुर बाजार को तारों के जंजाल से मुक्त करने का आग्रह किया है।

वहीं तहसीलदार वेद प्रकाश ने विद्युत विभाग को बाजार में तारों के जंजाल से मुक्त करने व तारों को व्यवस्थित करते हुए व्यापारियों और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के आदेश जारी किए है।

अधिशासी अभियंता राजेश कौंडल के बोल

विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता राजेश कौंडल ने बताया कि विद्युत की मुख्य केबल में ब्लास्ट होने से यह घटना सामने आई है। स्टाफ की कमी और नए विद्युत खम्बों को लगाने में आ रही परेशानियां मुख्य कारण है। उन्होंने कहा कि वह समय पर विद्युत तारों को व्यवस्थित नहीं कर पा रहे है। जल्द ही समस्या का पूर्ण रूप से समाधान किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...