NEET Result 2023: पहली बार हो गई थीं फेल; शिमला की चारवी ने फिर ऐसे रचा इतिहास, बनी हिमाचल की टॉपर

--Advertisement--

चारवी स्टेट टॉपर, सफल कार्डियोलॉजिस्ट बनना है सपना, सोशल मीडिया से दूरी बना की पढ़ाई, चारवी ने बताया कि वह एक साल से रोज 9 से 10 घंटे परीक्षा के लिए पढ़ाई करती थी। कोचिंग के साथ सोशल मीडिया से दूरी बनाकर इंटरनेट का सिर्फ पढ़ाई के लिए उपयोग करती थी।

शिमला – नितिश पठानियां

नीट की परीक्षा में रोहड़ू की चारवी साक्टा ने इतिहास बदल दिया है। कोचिंग संस्थान विद्यापीठ की इस बिटिया ने 720 में से 705 अंक लेकर हिमाचल में टॉप किया है, जबकि देश भर में 136वां रैक हालिस कर सफलता के झंडे गाड़े हैं।

चारवी उन बच्चों के लिए भी रोल मॉडल बनकर उभरी हैं, जो मेडिकल के क्षेत्र में अपना भविष्य संवारना चाहते हैं। बता दें कि परीक्षा में लगभग 20 लाख छात्रों ने भाग लिया था, जिसमें चारवी साक्टा ने 705 अंक लेकर समूचे हिमाचल में फस्र्ट पोजीशन हासिल की है।

चारवी का कहना है कि एक्स्पटेशन तो थी, लेकिन इतना नहीं सोचा था कि 705 अंक आएंगे। चारवी का कहना है कि रोज आठ से नौ घंटे पढ़ाई की है। अपनी सफलता का श्रेय वह परेंट्स और टीचर्स को देना चाहती, जिनका पूरा साथ मिला।

चारवी का कहना है कि परीक्षा पास करने के लिए उसने कोचिंग तो ली ही, लेकिन घर में भी रूटीन पढ़ाई की। शेड्यूल मेें सभी विषयों को बराबर समय दिया। लास्ट में रिवीजन को टाइम दिया। टाइम टेबल फिक्स नहीं था, डेली का टारगेट था।

99.9914157 परसेंटाइल से परीक्षा पास करने वाली चारवी ने अपनी इस सफलता का श्रेय माता सरला सपटा और पिता किशोरी सपटा तथा कोचिंग संस्थान विद्यापीठ के शिक्षक डॉ. रमेश शर्मा और ई रविंद्र अवस्थी को दिया है।

चारवी ने बताया कि उन्होंने 10वीं तक की पढ़ाई रोहड़ू के ग्लोरी इंटरनेशनल स्कूल और बारहवीं की शिक्षा डीएवी स्कूल लक्कड़ बाजार से की। इनकी उपलब्धि से परिवार में जश्न का माहौल है।

चारवी का कहना है कि उसे सभी विषय पसंद थे, लेकिन कमिस्ट्रिी सबसे ज्यादा पसंद थी। चारवी अब एम्स से डाक्टरी की पढ़ाई करना चाहती है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...