नालागढ़ – रजनीश ठाकुर
नालागढ़ के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस बहुजन समाज पार्टी की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला सोलन के अध्यक्ष वीरेंद्र भाटिया द्वारा किया गया। बैठक में आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर जहां विस्तार से चर्चा की गई। वही लोकसभा चुनावों को लेकर भी रणनीति तैयार की गई।
बैठक के दौरान जिला सोलन में पार्टी सुप्रीमो कुमारी मायावती के आदेशानुसार जिला में दो प्रभारियों की नियुक्ति की गई जिसमें एक नागेंद्र जस्वाल और दूसरा राकेश बराड़ को प्रभारी लगाया गया है।
इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए बसपा के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र भाटिया ने बताया कि पार्टी सुप्रीमो मायावती द्वारा आदेश दिए गए थे कि जिला में दो प्रभारियों की नियुक्ति की जानी जरूरी है और उनकी ओर से दो प्रभारी लगाए गए हैं और आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर विस्तार से चर्चा कर रणनीति तैयार की गई है।
उन्होंने भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं शिमला संसदीय सीट से सांसद सुरेश कश्यप पर भी गंभीर आरोप जड़े हैं और कहा है कि सुरेश कश्यप द्वारा सोलन जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में साढे 4 साल के दौरान विकास कार्य करवाने में नाकाम साबित हुए हैं और भाजपा की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ वह जनता में जा रहे है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की चारों लोकसभा की सीटों पर बसपा चुनाव लड़ेगी चारों सीटों को जीतकर कुमारी मायावती की झोली में डाला जाएगा. और कुमारी मायावती को प्रधानमंत्री बनाया जाएगा।
ये रहे उपस्थित
बैठक के दौरान शिमला लोक सभा सीट से प्रभारी विक्रम सिंह, पारस बैंस, राधाकृष्ण, नरेंद्र सिंह, राम पाल बैंस, सुरेश बाम्बी, रंजीत सिंह, हरदेव सिंह अन्य पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

