सुंदरनगर में फटा बादल; दो गाडिय़ों सहित लोगों के खेत बहे, 3 दुकानें ढहीं, चार लोग रेस्क्यू

--Advertisement--

मंडी जिले के सुंदरनगर उपमंडल की ग्राम पंचायत धन्यारा में मंगलवार देर शाम को बादल फटने से 2 गाड़ियां बह गई हैं, जबकि एक गाय की मौत हो गई। इसके अलावा सड़क किनारे खड़ी 3 रेहड़ियां भी बह गईं।

सुंदरनगर – डॉली चौहान

सुंदरनगर की ग्राम पंचायत धन्यारा के पटवार सर्किल करला में बादल फटने से भयंकर नुकसान हुआ है। बादल फटने से जहां एक गोशाला ढह गई, वहीं एक गाय की मौत हो गई। साथ ही दोघरी गांव में सडक़ पर बड़े पत्थर गिरने से आवाजाही ठप हो गई है।

बादल फटने से तीन दुकानों व शेड को भी नुकसान पहुंचा है। बादल फटने से आए पानी के कारण सडक़ किनारे खड़ी दो गाडिय़ों के भी बहने की सूचना है।

हाडाबोई में सडक़ पर दो वाहन में चार लोगों के फंसने के बाद उन्हें वन विभाग के विश्राम गृह में सुरक्षित ठहराव करवाया गया है। बादल फटने से क्षेत्र ने लोगों के खेतों के भी बेहने की सूचना है। करला क्षेत्र में सडक़ मार्ग बंद होने से वहां पहुंचना मुश्किल हो गया है।

तहसीलदार सुंदरनगर वेद प्रकाश अग्निहोत्री ने बताया कि उपमंडल के धन्यारा पंचायत में बादल फटने की सूचना मिली है। प्रारंभिक रूप से दो गाडिय़ों के बेहने,गौशाला के गिरने से एक गाय की मृत्यु होने का समाचार मिला है और कई संपर्क मार्ग बंद हो गए है।

उधर, सुंदरनगर विधायक राकेश जम्वाल ने इस हादसे की सूचना मिलते ही उपमंडल प्रशासन को राहत कार्य करने और पीड़ितों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा के छिंज मेले: परंपरा, पहलवानी और पहाड़ी संस्कृति की धड़कन

हिमखबर डेस्क  जिला कांगड़ा में शिवरात्रि के पर्व के साथ...

दो तीन हफ्ते में खत्म हो जाएगा युद्ध, धड़ाम से गिरेंगी ईंधन की कीमतें, ट्रंप का बड़ा बयान

हिमखबर डेस्क  अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया...

सतलुज की लहरों में समा रही थी जिंदगी, फिर पुलिस वाले ने किया ऐसा काम….हर कोई कर रहा सलाम

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रामपुर में हिमाचल पुलिस के...