मंडी शहर में आधी रात को हडक़ंप; ब्वॉयज स्कूल के पास भूस्खलन, रोलर सहित सडक़ का हिस्सा धड़ाम

--Advertisement--

शॉपिंग मॉल और पार्किंग में चल रहा था काम, स्कूल बाजार में धंस गई सड़क

मंडी- अजय सूर्या

मंगलवार देर रात मंडी शहर के स्कूल बाजार में मुख्य सडक़ का एक हिस्सा गिर गया है। ब्वॉय स्कूल के पास बन रहे शॉपिंग मॉल और पार्किंग के भवन निर्माण के साथ हुए इस भूस्खलन के कारण सडक़ में भी दरारें आ गई हैं।

अब सडक़ के साथ भूस्खलन होने के कारण बाजार को खतरा पैदा हो गया है। भूस्खलन होने के बाद पुलिस प्रशासन ने वहां पर बैरिकेड लगाकर सडक़ को एक तरफ से बंद कर दिया है, लेकिन मुख्य सडक़ होने के कारण वाहनों की आवाजाही निरंतर जारी रहेगी।

स्थानीय दुकानदारों में भी भय का माहौल बन गया है। लगातार हो रही बारिशों के कारण अगर जल्द ही यहां पर सुरक्षा प्रबंध नहीं किए गए, तो सडक़ का और भाग भी भूस्खलन की चपेट में आ सकता है।

बताया जा रहा है कि स्कूल बाजार वाली सडक़ की मरम्मत का काम लोक निर्माण विभाग ने लगाया हुआ है। रात को ठेकेदार ने स्कूल की सुरक्षा दीवार के साथ सडक़ पर रोलर खड़ा किया हुआ था।

इसी बीच आधी रात को भूस्खलन होने से जमीन धंस गई और रोलर भी नीचे शॉपिंग मॉल की साइट पर जा गिरा। इसके साथ ही डाइट भवन की तरफ भी रात को भूस्खलन हुआ है, जिससे डाइट भवन को भी फिर से खतरा बन गया है।

उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी ने कहा कि जल्दी यहां पर डंगा का निर्माण करने के आदेश जारी किए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...