पालमपुर में विकास के नव आयाम होंगे स्थापित – आशीष बुटेल

--Advertisement--

आशीष बुटेल ने दियोग्रां में किया मुख्यमंत्री लोकभवन का उद्घाटन

पालमपुर – बर्फू

जिला कांगड़ा को प्रदेश की पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित करने के मुख्यमंत्री के संकल्प से पालमपुर में भी विकास के नव आयाम स्थापित होंगे।

पालमपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत दियोग्रां में 30 लाख रूपये की लागत से बने मुख्यमंत्री लोकभवन के उद्घाटन के अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव व पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक आशीष बुटेल ने यह शब्द कहे।

उन्होंने कहा कि पालमपुर विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध करवाने के लिए वे प्रतिबद्ध हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जिला कांगड़ा को पर्यटन राजधानी घोषित किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के इस संकल्प की पूर्ती के लिए आने वाले समय में क्षेत्र में कईं परियोजनाएं पर कार्य होगा।

उन्होंने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से पालमपुर में विकास की अपार संभावनाएं है। उन्होंने कहा कि इससे न केवल यहां विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित होगा बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए साधन भी निर्मित होंगे।

उन्होंने कहा कि इन व्यवस्थाओं के अलावा भी क्षेत्र की बेहतरी के लिए उनके पास अनेक आइडियास् हैं। उन्होंने कहा कि इन आइडियास् के आधार पर यहां के लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं।

इससे अवसर पर दियोग्रां की प्रधान सुनीता कुमारी ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए लोक भवन के लिए उनका आभार जताया।

ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत दियोग्रां के उप प्रधान राकेश कुमार, खंड विकास अधिकारी शिखा, एसडीओ ब्लॉक अश्विीन कुमार शर्मा, विद्युत बोर्ड के एसडीओ कुलदीप भाटिया, एसडीओ जल शक्ति विभाग शेखर कटोच सहित बड़ी संख्या में स्थानीय उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...