बजीर-बावड़ी पुल से सतलुज नदी में कूदा व्यक्ति, पुलिस ने छेड़ा सर्च ऑप्रेशन

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

शिमला जिले के उपमंडल रामपुर के बजीर-बावड़ी पुल से सतलुज नदी में एक व्यक्ति ने छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही होमगार्ड व पुलिस के जवानों ने घटनास्थल पर जाकर उसकी तलाश शुरू कर दी है लेकिन अभी तक इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।

अब पुलिस ने व्यक्ति को खोजने के लिए सुंदरनगर से गोताखोर की टीम को बुला लिया है। पुलिस के अनुसार इस व्यक्ति की पहचान भगत राम (58) निवासी गांव कापटी, डाकघर धारगौरा, तहसील रामपुर बुशहर, जिला शिमला के रूप में हुई है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि बीते 4 दिनों से यह व्यक्ति शराब का सेवन कर रहा था और घर भी नहीं जा रहा था। बजीर पुल के नजदीक व्यक्ति ने छलांग लगाने से पहले खाना भी खाया है, इसके बाद कपड़े उतारकर सतलुज नदी में छलांग लगा दी।

डीएसपी रामपुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि बजीर-बावड़ी पुल से सतलुज नदी में एक व्यक्ति द्वारा छलांग लगाने की सूचना मिली है। मौके पर पुलिस कर्मियों को छानबीन करने के लिए भेज दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...