हिमाचल: सड़क किनारे बहन का इंतज़ार कर रही थी महिला, स्कूटी ने उड़ाया

--Advertisement--

व्यूरो रिपोर्ट

हिमाचल प्रदेश में सरकार व पुलिस प्रशासन द्वारा रोड़ सेफ्टी को लेकर न मालूम कितने जागरूक अभियान चलाए जा रहे हैं। बावजूद इसके लापरवाही के साथ ड्राइव कर दूसरों की जान लेने वाले चालकों में कोई सुधार होता नहीं दिख रहा है।

इस बीच ताजा सड़क हादसे का समाचार सूबे के जिला ऊना से मिल रहा है। यहां एक स्कूटी चालक ने लापरवाही से स्कूटी चलाते हुए सड़क किनारे खड़ी महिला को टक्कर मार दी। जिससे महिला की जान चली गई।

इलाज के दौरान हुई मौत

प्राप्त हो रही जानकारी के अनुसार सूबे के जिला ऊना स्थित थाना क्षेत्र हरोली के तहत एक स्कूटी चालक ने किनारे अपने पति के साथ खड़ी एक महिला को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला वहीं गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ी।

इस हादसे से घायल हुई महिला को इलाज के लिए तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया। मगर वहां इलाज के दौरान ही महिला की मौत हो गई।

सरोज कुमारी है मृतक महिला का नाम

महिला के पति द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई। थाना हरोली की एक पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा कर शव को उसके परिजनों के हवाले कर दिया। हादसे में जान गंवाने वाली महिला की पहचान सरोज कुमारी पत्नी कुलदीप सिंह के रूप में हुई है। सरोज लोहारली गांव की रहने वाली थी।

अपनी बहन से मिलने के लिए खड़ी थी सड़क किनारे

वहीं मृतक महिला के पति ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ अपनी रिश्तेदारी में बढेड़ा गांव गया हुआ था। बीते रविवार सरोज अपनी बहन से मिलने के लिए सड़क किनारे खड़ी थी। इस बीच वहां से एक तेज रफ़्तार स्कूटी ने उसे टक्कर मर दी जिसके बाद उसकी मौत हो गई।

गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज

उधर डीएसपी हरोली ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि, मृतक महिला की शिकायत के बाद थाना हरोली में स्कूटी चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस गहनता से आगामी जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...