महिला ने की मां की हत्या, शव को सूटकेस में भरा और पहुंच गई पुलिस थाने

--Advertisement--

महिला ने की मां की हत्या, शव को सूटकेस में भरा और पहुंच गई पुलिस थाने

व्यूरो रिपोर्ट

बेंगलुरु के एक 39 वर्षीय महिला ने अपनी मां की हत्या कर दी। यह घटना बेंगलुरु के एक आवासीय अपार्टमेंट की है। बताया गया है कि महिला ने मां की हत्या के बाद शव को ट्रॉली में भरा और उसे लेकर पुलिस स्टेशन पहुंची।

हत्या के बाद महिला शव को लेकर दोपहर के एक बजे पुलिस स्टेशन पहुंची जहां उसने अपना अपराध स्वीकार किया। सरेंडर करने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। महिला ने बताया कि वह अपने पति के साथ रहती है और उसने मां को नींद की गोलियां खिलाकर हत्या को अंजाम दिया।

आरोपी की पहचान सेनाली सेन के तौर पर की गई है, जो पेशे से एक फिजियोथेरेपिस्ट है। हत्या की वजह बताते हुए उसने कहा कि उसके पति और मां के बीच रोजाना झगड़ा हुआ करता था, जिस वजह से उसने यह कदम उठाया।

कर्नाटक के मायको लेआउट पुलिस ने बताया कि शव को कल पुलिस स्टेशन लाया गया था। 39 वर्षीय सेनाली सेन के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...