BREAKING NEWS: हिमाचल के किन्नौर में HRTC बस हादसे का शिकार, 19 सवारियां घायल

--Advertisement--

किन्नौर – एस पी क्यूलो मथास

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में बस हादसा हुआ है. यहां पर एक सरकारी बस हादसे का शिकार हो गई है. घटना में 19 सवार घायल हुए हैं.

सड़क मार्ग पर चलते समय बस किनारे से जा टकराई और हादसे का शिकार हो गई. मंगलवार सुब साढ़े नौ बजे के करीब यह हादसा हुआ है.

जानकारी के अनुसार, सुबह साढ़े नौ बजे की यह घटना है. किन्नौर के निचार तहसील के बड़ा कंबा में यह हादसा पेश आया है.

एचआरटीसी की बस सड़क किन्नारे चट्टान से टकरा गई. बस में कुल 24 ललोग सवार थे, जिसमें से 19 को चोट लगी है और उन्हें पीएचसी भाबानगर में इलाज दिया गया है. हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है.

लगातार हो रहे हादसे

बीते तीन सप्ताह में हिमाचल में तीन एचआरटीसी बसें हादसे का शिकार हुई हैं. दो सप्ताह पूर्व मंडी के करसोग में एक एचआरटीसी बस खाई में गिर गई थी, जिसमें 44 लोग घायल हो गए थे.

उसके बाद शिमला के रोहड़ू में एचआरटीसी बस सड़क किनारे भिड़ गई थी. घटना में 40 से ज्यादा सवारियां घायल हुई थी. प्रदेश में लगातार एचआरटीसी की खट्टारा बसें हादसे का शिकार हो गई हैं.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...