पंजाब के पर्यटकों ने मनाली के दुकानदार पर किया जानलेवा हमला, पत्नी ने दर्ज करवाई एफआईआर

--Advertisement--

पति को खून से लथपथ देख पत्नी ने दर्ज करवाई एफआईआर

कुल्लू – अजय सूर्या

पंजाब के पर्यटकों ने मनाली के दुकानदार पर जानलेवा हमला किया है। गत रविवार रात दुकानदार माल रोड से अपने घर की ओर आ रहा था कि चौक के पास किसी ने पीछे से नुकीली चीज से हमला कर दिया।

वह घायल अवस्था में घर पहुंचा। पति को खून से लथपथ देख पत्नी ने बेहोशी की हालत में पति को मिशन अस्पताल पहुंचाया और थाने में एफआरआई दर्ज करवाई।

एसपी एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने आरोपियों की पहचान करने की बात कही है। पुलिस ने अज्ञात लोगों पर आपीसी की धारा 341, 323 व 34 आईपीसी के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।

घायल व्यक्ति की पहचान जीवन सूद निवासी भजोगी के रूप में हुई है। जीवन सूद मनाली के सियाली महादेव मार्केट में मोबाइल की दुकान करते हैं।

जीवन सूद की पत्नी शीतल सूद ने पुलिस में दी शिकायत में कहा कि पति को बेहोसी की हालत में मिशन में भर्ती किया। पार्किंग में जाकर हमलावरों को ढूंढने की कोशिश की तो एक गाड़ी नंबर पीबी-49 सी 9999 पार्किंग से एकदम बाहर निकली, जिसमें दो व्यक्ति बैठे थे।

रोकने की कोशिश की, परंतु गाड़ी चालक एकदम गाड़ी को भगाकर ले गया। शीतल ने शक जाहिर किया कि गाड़ी में बैठे लोग ही हमलावर थे।

एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपितों की पहचान कर ली गई है और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

धर्मशाला केंद्रीय विश्वविद्यालय में UPSC-HPSC की मुफ्त कोचिंग, युवाओं को मिलेगा मौका

केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला में UPSC और HPSC परीक्षाओं की...