शाहपुर: स्कूल बस और बाइक की टक्कर, एक भाई की मौत दूसरा घायल

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

पुलिस थाना धर्मशाला के तहत एक निजी स्कूल बस और बाइक में टक्कर हो गई। बाइक सवार एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार एक निजी स्कूल बस धर्मशाला की तरफ से चंबी की ओर जा रही थी, जबकि बाइक पर सवार हो दो भाई चड़ी निवासी अभिनव मेहरा और अनिकेत मेहरा धर्मशाला की ओर आ रहे थे।

अनिकेत बाइक चला रहा था। जब वे घरोह में पहुंचे तो निजी स्कूल बस से टक्कर हो गई। बाइक सवार दोनों भाई घायल हो गए। अनिकेत मेहरा की अस्पताल पहुंचने पर मौत हो गई। वहीं, अभिनव का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि स्कूल बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...