क्रिकेट वर्ल्ड कप: धर्मशाला में भारत, आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड की टीमें खेलेंगी वर्ल्ड कप के मैच

--Advertisement--

एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने कहा कि उम्मीद है कि धर्मशाला स्टेडियम को वर्ल्ड कप के तीन से अधिक मैचों की मेजबानी करने का मौका मिलेगा।

धर्मशाला – व्यूरो रिपोर्ट

अक्तूबर-नवबंर में होने वाले आईसीसी वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान धर्मशाला के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को बड़े मैचों की मेजबानी करने का मौका मिलेगा।

वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के अलावा आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड की टीमें धर्मशाला में अपने मुकाबले खेलेंगी। भारतीय टीम के एक मैच के अलावा अन्य मेहमान टीमों के मुकाबले धर्मशाला स्टेडियम में होंगे।

जानकारी के मुताबिक भारत में होने वाले आईसीसी विश्व कप में धर्मशाला स्टेडियम को तीन से पांच मैचों की मेजबानी करने का मौका मिलेगा।

पहला मैच 22 अक्तूबर को भारत और न्यूजीलैंड की टीम के साथ हो सकता है। अन्य मुकाबले मेहमान टीमों के बीच खेले जाएंगे। 29 अक्तूबर को न्यूजीलैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच खेलेगी।

टूर्नामेंट में हर टीम अपने नौ-नौ मैच खेलेगी। इसके अलावा धर्मशाला में न्यूजीलैंड और आस्ट्रेलिया की टीम इंग्लैंड टीम के साथ अपना मैच खेल सकती है।

सूत्रों की मानें तो जल्द ही वर्ल्ड के मैचों का शेड्यूल आईसीसी की ओर जारी कर दिया जाएगा। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने भी अंदरखाते वर्ल्ड कप की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

उधर, एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने कहा कि उम्मीद है कि धर्मशाला स्टेडियम को वर्ल्ड कप के तीन से अधिक मैचों की मेजबानी करने का मौका मिलेगा। एक मैच भारतीय टीम का भी होगा।

उन्होंने कहा कि एसपीसीए हर टूर्नामेंट की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। मैदान की नई आउटफील्ड भी अच्छी है। आईपीएल मैचों के दौरान भी खिलाड़ियों ने पिच और आउटफील्ड को अच्छा बताया था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...